रामपुर: राबिया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
रामपुर, अमृत विचार। दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत राबिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में स्थानीय संगठनों में भी आक्रोश है। बुधवार को तमाम संगठनों के लोगों ने गांधी समाधि पर कैंडल मार्च निकालकर मौन धारण किया। सरकार से राबिया के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की …
रामपुर, अमृत विचार। दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत राबिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में स्थानीय संगठनों में भी आक्रोश है। बुधवार को तमाम संगठनों के लोगों ने गांधी समाधि पर कैंडल मार्च निकालकर मौन धारण किया। सरकार से राबिया के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की गई।
राबिया को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर तमाम नव युवकों ने यासिर शाह खां के नेतृत्व में राजद्वारा स्टेट बैंक से गांधी समाधि तक कैंडल मार्च निकाला, मुरादाबाद की रहने वाली दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत थी। इसके बाद लगातार उसको इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई जा रही है, इसी सिलसिले में बुधवार को नौजवानों ने गांधी समाधि पर कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की मांग की, इस दौरान नवयुवक अपने हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए थे और बीच-बीच में जस्टिस फॉर राबिया और राबिया हम शर्मिंदा हैं तेरे क़ातिल अभी जिंदा हैं के नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर युवा नेता यासिर शाह ख़ां ने कहा कि आज भारत की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, उन्होंने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ घटनाएं होने के बावजूद भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, पुलिस विभाग के सेल्फ डिफेंस में काम करने वाली महिला के साथ जब इतना ज़ालिमाना व्यवहार हो सकता है तो फिर आम नागरिक की सुरक्षा की गारंटी क्या है।
उन्होंने कहा कि आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं उन्हें पुलिस से भी डर नहीं लगता, इस अवसर पर अज़ीम ख़ां, सैयद सरफ़राज़ मियां, लव देवल, आशीष सिंह, फ़ैज़ सैफ़ी, वक़ार सैफ़ी, अनस ज़ीशान, बिलाल ख़ां, उमर खां, उज़ैर ख़ां, समी शकील, अनस ख़ां, वारिस अली, अयान सैफ़ी आदि मौजूद रहे।
