बरेली: पंचायत सहायक की भर्ती में घपलेबाजी का आरोप
बरेली, अमृत विचार। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए पात्र लोगों का चुनाव कर और उनका प्रमाणिक डाटा सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति मेरिट के आधार पर चल रही है। इस बीच पंचायत सहायक पद पर किए गए आवेदन में घपलेबाजी का आरोप लग …
बरेली, अमृत विचार। सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के लिए पात्र लोगों का चुनाव कर और उनका प्रमाणिक डाटा सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति मेरिट के आधार पर चल रही है।
इस बीच पंचायत सहायक पद पर किए गए आवेदन में घपलेबाजी का आरोप लग गया है। दूसरे आवेदक को मेरिट लिस्ट में प्रथम दिखाने की शिकायत करने के साथ ही जांच की मांग की गई है।
जिले में पंचायत सहायकों की भर्ती समम्त 1193 पंचायतों में चल रही है। बिथरी चैनपुर निवासी नितिन ने सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में कहा कि पिछले महीने पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन किया था जिसमें इंटर की अंकतालिका की प्रति लगाई थी। आरोप है कि सचिव ने अंकतालिका को निकालकर मेरिट तैयार कर ली।
साथ ही उसके अंकों को कम दिखाकर गांव के दूसरे आवेदन को प्रथम दर्शा दिया। जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इधर, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मेरिट के आधार पर हुए चयन में पारदर्शिता बरती गई है। जांच में कहीं कोई गड़बड़ी मिलती तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
