राणा दग्गुबाती की बढ़ी मुश्किलें, ED ने 7 घंटे की पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राणा दग्गुबाती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक्टर से बुधवार को ED ने 7 घंटे तक पूछताछ की। ये मामला 2017 के ड्रग्‍स केस का है। एक्टर ED के हैदराबाद जोनल ऑफिस से बाहर निकले नज़र आए। एक्टर सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। आपको बता दें, राणा ED के …

मुंबई। राणा दग्गुबाती की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक्टर से बुधवार को ED ने 7 घंटे तक पूछताछ की। ये मामला 2017 के ड्रग्‍स केस का है। एक्टर ED के हैदराबाद जोनल ऑफिस से बाहर निकले नज़र आए। एक्टर सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। आपको बता दें, राणा ED के सामने पेश होने वाली पांचवीं हस्ती हैं।अगस्त के आखिरी हफ्ते में ई डी ने रकुलप्रीत, राणा दग्गुबाती के साथ-साथ 12 हस्तियों को नोटिस जारी किया था।

आपको बता दें, ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ 2 जुलाई, 2017 को हुआ था, जब सीमा शुल्क के ऑफिसर्स ने म्यूजिशियन केल्विन मस्कारेनहास और दो और लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से 30 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद की गई थी।

SIT ने तमिल कलाकारों के साथ-साथ करीब 62 लोगों से पूछताछ की। लेकिन अभी तक किसी सेलिब्रिटी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। वहीं अभी तक ये भी साफ नहीं है कि कोई कलाकार ड्रग्स लेने के मामले में शामिल था या नहीं।

संबंधित समाचार