हरदोई: महिला खुदकुशी प्रकरण में थानाध्यक्ष के बाद अब हल्का इंचार्ज भी निलंबित, जानें पूरा मामला…
हरदोई। पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत महिला के खुदकुशी करने के प्रकरण में थानाध्यक्ष के बाद अब हल्का इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें, कस्बा और थाना माधौगंज के किदवई नगर निवासिनी रोली गुप्ता ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी। मरने से पूर्व रोली ने अपनी पुत्री से छेड़छाड़ …
हरदोई। पुलिस की कार्यप्रणाली से आहत महिला के खुदकुशी करने के प्रकरण में थानाध्यक्ष के बाद अब हल्का इंचार्ज को भी निलंबित कर दिया गया है।
आपको बता दें, कस्बा और थाना माधौगंज के किदवई नगर निवासिनी रोली गुप्ता ने सोमवार को खुदकुशी कर ली थी। मरने से पूर्व रोली ने अपनी पुत्री से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को पुलिस का संरक्षण मिलने और घटना की रिपोर्ट उचित धाराओं में न दर्ज करने का आरोप लगाया था। न्याय पाने के लिए वो थाने से लेकर क्षेत्राधिकारी तक से मिली लेकिन उस की गुहार किसी ने नहीं सुनी। थक हारकर उसने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। गुहार लगाने के बाद उसने खुदखुशी कर ली।

महिला के खुदकुशी करने के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक में हड़कंप मच गई। आनन-फानन आईजी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने घटना की जांच के लिए कमेटी बना दी। इस कमेटी ने हलका इंचार्ज पुष्कर वर्मा को भी दोषी पाया गया। जिस पर बुधवार की देर शाम उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
