मुरादाबाद: जिले की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पूर्व विधायक ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। लेकिन अभी तक युवती के हत्यारोपीयों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय यादव अपने भारी समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे और …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की दिल्ली में सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। लेकिन अभी तक युवती के हत्यारोपीयों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जिसके चलते ठाकुरद्वारा के पूर्व विधायक विजय यादव अपने भारी समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे और जिले की बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से मांग उठाई गई कि युवती के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
