छह लाख की फिरौती के लिए दो नाबालिकों का अपहरण, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। पर्वतीय जिलों में भी संगीन अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार देर शाम बागेश्वर के कपकोट से दो किशोरों का अपहरण कर उनके परिजनों से छह लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचने के साथ ही नैनीताल में मौजूद मुख्यमंत्री तक मामला पहुंच गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर पुलिस …

बागेश्वर, अमृत विचार। पर्वतीय जिलों में भी संगीन अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार देर शाम बागेश्वर के कपकोट से दो किशोरों का अपहरण कर उनके परिजनों से छह लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचने के साथ ही नैनीताल में मौजूद मुख्यमंत्री तक मामला पहुंच गया।

अल्मोड़ा और बागेश्वर पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को खैरना के समीप दबोचकर दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया। मुख्यमंत्री ने एसओजी टीम को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

कपकोट के सूपी, पतियार निवासी 13 व 16 साल के दो किशोर बुधवार शाम कपकोट अस्पताल में दवा लेने गए थे। लौटते समय उन्हें कपकोट बाजार में चार युवकों ने बहाना कर काले रंग की टीयूवी यूके-06-एजे-0040 में बैठा लिया। इनमें एक स्थानीय युवक भी था, जो कुछ दूरी के बाद वाहन से उतर गया। अपहरणकर्ताओं ने वाहन अल्मोड़ा की ओर दौड़ा दिया और दोनों के परिजनों से छह लाख रुपये की फिरौती मांगते हुए न देने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

एक किशोर के परिजन हर सिंह ने अपहरण की सूचना दी तो पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरण को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देशन में एसओजी टीम ने घेराबंदी शुरू की।

सर्विलांस की मदद से अपराधियों की लोकेशन अल्मोड़ा और खैरना के बीच मिलने पर एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने टीम के साथ छड़ा खैरना के पास से अपहरणकर्ताओं विशाल आगरी पुत्र बीएल आगरी निवासी पालड़ीछीना, नीरज टाकुली पुत्र प्रेम टाकुली निवासी ग्राम सूपी बागेश्वर और विकास पांडे पुत्र संजय पांडे, निवासी आवास विकास कॉलोनी रूद्रपुर, कमल कुमार पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी शिवनगर, ऊधमसिंह नगर को दबोच लिया। एक अन्य अभियुक्त मोहित टाकुली निवासी ग्राम सूपी की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार