सावधान! यहां धोखाधड़ी कर एटीएम से निकाले 1 लाख 22 हजार रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर एटीएम से एक व्यक्ति के एक लाख 22 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायपुर खुर्द काशीपुर निवासी जसवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका भाई बलदेव सिंह का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुरादाबाद …

काशीपुर, अमृत विचार। कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर एटीएम से एक व्यक्ति के एक लाख 22 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रायपुर खुर्द काशीपुर निवासी जसवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका भाई बलदेव सिंह का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मुरादाबाद रोड में है। पीड़ित ने कहा कि उसने 9 जुलाई 2021 को अपने भाई बलदेव सिंह के साथ एमपी चौक स्थित आईडीबीआई के एटीएम से 5 हजार रुपए निकाले।

उनका एटीएम कार्ड एटीएम में ही रह गया। उस समय एटीएम कक्ष में कुछ लोग व एक महिला मौजूद थे। दो दिन के बाद उसे पता चला कि भाई के खाते से धोखे से फर्जी तरीके से 10 व 11 जुलाई को एक लाख 22 हजार 655 रुपए निकाल लिए गए। जिसके बाद उसने बैंक से संपर्क कर एटीएम कार्ड को बंद करा दिया। पीड़ित ने कहा कि उसका भाई बलदेव सिंह फौज में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार