सुरक्षा बलों ने कश्मीर में हिजबुल का आतंकवादी किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरूवार को हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि एक आतंकवादी के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते …

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरूवार को हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि एक आतंकवादी के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दस्ते और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने पुलवामा के अंदरूसा खिरयू में एक विशेष अभियान चलाया।

इस बीच सुरक्षा बलों ने वहां पेड़ों के बीच कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखकर खोजबीन की और एक व्यक्ति को वहां से भागते देखा। सुरक्षा बलों ने उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया गया तथा उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का एक सक्रिय आतंकवादी हैं और मंदाकपाल खिरयू का रहने वाला है। उसकी पहचान शाहिद अहमद खांडे के तौर पर की गई है। सेना की जीओसी 15 कोर ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि मुठभेड के दौरान अगर कोई आतंकवादी आत्समर्पण करना चाहता है तो उसे हथियार डालने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़े-

Money Laundering Case: ईडी के सम्मन के खिलाफ देशमुख की याचिका पर फैसला करेगा बंबई HC

संबंधित समाचार