बाराबंकी: बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुआ गांव का मुख्य मार्ग, आवागमन बाधित
बाराबंकी। पूरेडलई ब्लाक के खेमापुर वस्तौली गांव के संपर्क मार्ग की हालत बहुत खराब हो गयी है। गांव जाने वाले मुख्य मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन …
बाराबंकी। पूरेडलई ब्लाक के खेमापुर वस्तौली गांव के संपर्क मार्ग की हालत बहुत खराब हो गयी है। गांव जाने वाले मुख्य मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में गांव के प्रधान ने अपने निजी खर्चे से गड्ढे में ईट व मिट्टी डलवाकर गांव के मुख्य रास्ते को सही कराया है।
टिकैतनगर भेलसर जाने वाले मार्ग से खेमापुर वस्तौली गांव जाने वाले मुख्य मार्ग का काफी समय पहले डामरीकरण कराया गया था। इस मार्ग की मरम्मत न होने से कई जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए थे। हल्की बरसात में भी गड्ढों में तब्दील सड़क पर जलभराव से आवागमन में खेमापुर वस्तौली, हसौर, अरूवा, गांव के लोगो को काफी दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कराने की जरूरत नहीं समझी।
अब बारिश के मौसम में आवागमन दिक्कत हो रही थी।रोज राहगीर इसी गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे थे। राहगीरों की समस्याओं को देखते हुए खेमापुर वस्तौली के ग्राम प्रधान प्रेम कुमार ने एक अच्छी पहल करते हुए गांव के मुख्य मार्ग पर जो गड्ढे थे उन पर ईट व मिट्टी डाल कर सही करवाया है। ग्राम प्रधान ने बताया रास्ते में इन गड्ढों के वजह से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। लोक निर्माण विभाग के इस सड़क की मरम्मत कराने का ग्राम पंचायत में बजट का कोई प्रावधान नहीं था। इसलिए अपने निजी खर्चे से इसकी मरम्मत कराई है।
