रामपुर: बदायूं पुलिस का अजीमनगर थाना क्षेत्र में छापा, कई घरों पर डाली दबिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। कपड़ा चोरी मामले में बुधवार रात को बदायूं पुलिस ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के कई घरों में दबिश दी। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जबकि कुछ दिनों पहले पुलिस ने मुरसैना चौराहे पर दो घरों में छापा मारकर वहां से कपड़ा बरामद किया था। लेकिन पुलिस वहां पर कार्रवाई नहीं …

रामपुर, अमृत विचार। कपड़ा चोरी मामले में बुधवार रात को बदायूं पुलिस ने अजीमनगर थाना क्षेत्र के कई घरों में दबिश दी। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जबकि कुछ दिनों पहले पुलिस ने मुरसैना चौराहे पर दो घरों में छापा मारकर वहां से कपड़ा बरामद किया था। लेकिन पुलिस वहां पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे लग रहा है कि पुलिस ने साठ-गांठ कर ली है।

गौरतलब है कि सूरत के रहने वाले कपड़ा व्यापारी का कुछ रोज पहले ट्रक में एक करोड़ 20 लाख का माल बदायूं के रवाना हुआ था। लेकिन चालक रामपुर का होने के कारण उसने करीब एक करोड़ के कपड़े को साठ-गांठ करके कुछ लोगों को यहां पर उतार चला गया था। चालक ने बदायूं के थाना अलापुर में पहुंचकर ट्रक को आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पर पहुंच गई थी।

आग को बुझाया, चालक ने एक करोड़ 20 लाख का माल जल जाने का शक जताया था। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए थे। विवेचना के दौरान पुलिस को शक होने पर ट्रक के ड्राइवर से जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 26 अगस्त को बदायूं पुलिस ने मुरसैना चौकी इंचार्ज के साथ बहादुरगंज चौराहे पर बने शिक्षामित्र के घर पर छापा मारा था।

यह भी पढ़ें:- रामपुर: अब्दुल्ला आजम पर पासपोर्ट मामले में आरोप तय

शिक्षामित्र मौका पाकर वहां से फरार हो गया। उसका भाई पुलिस के हाथ आ गया था। पुलिस को उसके घर से काफी मात्रा में कपड़ा मिला था। उसी चोरी के खुलासे के लिए बदायूं पुलिस ने गुरुवार रात को कई घरों में छाप मारा। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। जबकि जहां से पुलिस को कपड़ा मिला था। उन घरों पर पुलिस छापा नहीं मार रही है। इससे लग रहा है कि पुलिस ने इनसे साठ गांठ कर ली है।

कई गांव में बदायूं पुलिस ने पहले भी मारा था छापा
बदायूं पुलिस लगातार कपड़ा बरामद करने के लिए रामपुर में पिछले कई दिनों से छापामारी कर रही थी। कुछ रोज पहले भी पुलिस ने टांडा थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापा मारकर वहां से कपड़ा बरामद करने के बाद कुछ लोगों को अपने साथ ले गई थी। क्षेत्र में लगातार पुलिस की दबिश जारी है।

संबंधित समाचार