बरेली: गणेश चतुर्थी पर तीन दिन बहेगी भक्ति की रसधार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति गणेश चतुर्थी पर वीर छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्र नगर में शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन करेगी। शुक्रवार शाम 7 बजे मूर्ति की स्थापना, युवा वर्ग द्वारा लड्डू यात्रा और स्थानीय भजन गायक राजेंद्र गुलाटी के द्वारा भजन संध्या की जाएगी। इस …

बरेली, अमृत विचार। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति गणेश चतुर्थी पर वीर छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्र नगर में शुक्रवार से रविवार तक तीन दिवसीय विशाल गणेश महोत्सव का आयोजन करेगी। शुक्रवार शाम 7 बजे मूर्ति की स्थापना, युवा वर्ग द्वारा लड्डू यात्रा और स्थानीय भजन गायक राजेंद्र गुलाटी के द्वारा भजन संध्या की जाएगी। इस दौरान 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप के कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजन के संबंध में गुरुवार को आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता डीडी पुरम के एक रेस्टोरेंट में आयोजित की जिसमें समिति के संयोजक अभय सिंह भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक डा. अरुण कुमार होंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये प्रस्तुति के बाद भजन गायिका खुश्बू राधा (वृंदावन) के द्वारा भजन संध्या के बाद महाआरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार होंगे। तीसरे दिन रविवार को स्कूल के छात्रों द्वारा बैंड- बाजा, झांकी, भजन गाते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन रामगंगा में किया जाएगा।

इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डा. उमेश गौतम विसर्जन यात्रा को झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर मुख्य संयोजक अनिल सक्सेना, आरेंद्र अरोरा कुक्की, पंकज साहनी, सतीश कातिब, सीए राजन विद्यार्थी, गुलशन आनंद, राजेन्द्र गुलाटी, अभय भटनागर, अमित सक्सेना, मोहित अरोरा, अनुपम खंडेलवाल, गिरीश आसनानी आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार