बरेली: बीमार मां का इकलौता सहारा हूं, फिर कैसे कर दूं उसे बेघर….
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सास को घर से न निकालने पर एक महिला ने पति को दहेज व हत्या के प्रयास जैसे आरोपों में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़ित पति ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर स्वयं के साथ मां की जान को खतरा बताते हुए ससुरालियों पर भी गाली-गलौज कर …
बरेली, अमृत विचार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सास को घर से न निकालने पर एक महिला ने पति को दहेज व हत्या के प्रयास जैसे आरोपों में फंसाने की धमकी दे डाली। पीड़ित पति ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर स्वयं के साथ मां की जान को खतरा बताते हुए ससुरालियों पर भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पत्नी की शिकायत की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर कसगरान के रहने वाला रिंकू यादव रात में चौकीदारी कर परिवार का पालन करता है। उसने बताया कि करीब सात साल पहले वाराणसी के एक गांव की युवती से शादी हुई थी। घर में वह अपनी मां व पत्नी के साथ रहता है। मां के चोटिल होने से उनको प्लास्टर चढ़ा है।
आरोप है कि इस हालत में उनकी पत्नी मां को घर से निकालने का दबाव बना रही है। साथ ही न निकालने पर दहेज व जान से मारने के प्रयास जैसे आरोपों में फंसाने की धमकी दे रही है। रिंकू ने बताया कि कुछ समय पहले भी पत्नी ने दबाव बनाने के चलते चूहे मार दवा खा ली थी। इसकी शिकायत पर पुलिस लाइंस में दोनों को समझौते के लिए बुलाया गया था, जहां पत्नी ही जांच में गलत बताई गई थी।
