नंधौर अभयारण से सटे गांवों के ग्रामीणों की आर्थिकी बढ़ाएगी ‘बैंबू रूरल हट’
अमृत विचार, हल्द्वानी। वन विभाग ने नंधौर में ‘बैंबू रूरल हट’ बना रहा है। इस हट में नंधौर अभयारण से सटे गांवों के स्वयं सहायता समूह के स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। ताकि नंधौर घूमने आने वाले सैलानी इन उत्पादों को खरीदें। इससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी। हल्द्वानी वन डिवीजन …
अमृत विचार, हल्द्वानी। वन विभाग ने नंधौर में ‘बैंबू रूरल हट’ बना रहा है। इस हट में नंधौर अभयारण से सटे गांवों के स्वयं सहायता समूह के स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे। ताकि नंधौर घूमने आने वाले सैलानी इन उत्पादों को खरीदें। इससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी।
हल्द्वानी वन डिवीजन की नंधौर वन रेंज के अंतर्गत चोरगलिया स्थित वन रेंज कार्यालय में 1200 वर्ग फिट वनभूमि में 20 लाख रुपए की लागत से ‘बैंबू रूरल हट’ बना रहा है। सोवोनियर शॉप की तर्ज पर बनने वाली इस हट में नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य से सटे गांवों की महिलाओं के बनाए स्थानीय उत्पादों जूट बैग, मास्क, बांस से बने उत्पाद आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। दरअसल, वन विभाग ने अभयारण से सटे गांवों की जंगल पर निर्भरता कम करने के लिए महिलाओं व युवाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए हैं।
इन समूहों को ईको फ्रेंडली उत्पाद जूट बैग, मास्क, बांस से बने डलिया, टोकरी, सजावटी सामान, कुमाऊंनी ऐपण आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। अब इन समूहों के बनाए उत्पादों को बाजार मुहैया कराने के मकसद से बैंबू रूरल हट बनाया जा रहा है। इसमें स्थानीय उत्पाद रखे जाएंगे जो जंगल घूमने आए सैलानी खरीदेंगे। इसके एवज में वन विभाग किराया या कुछ प्रतिशत रकम लेगा। बैंबू हट बनाने का काम शुरू हो गया है संभावना है कि एक-दो माह में निर्माण पूरा हो जाएगा और यह हट सैलानियों के लिए खोल दी जाएगी।
बैंबू रूरल हट के होंगे ये फायदे
1- अभयारण से सटे गांवों के ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होगी
2- जंगल पर निर्भरता कम होने से मानव-वन्यजीव संघर्ष पर लगाम कसेगी
3-वन विभाग के राजस्व में वृद्धि होगी
4-बैंबू हट होने से ईको फ्रेंडली दुकान बनेगी और बैंबू का चलन बढ़ेगा
नंधौर वन रेंज में बैंबू रूरल हट बनाई जा रही है। इस हट में नंधौर वन्यजीव अभयारण से सटे गांवों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के निर्मित उत्पाद रखे जाएंगे। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होगी।- कुंदन कुमार, डीएफओ हल्द्वानी वन डिवीजन
