अमेठी: व्यापारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आयोजित किया स्वागत समारोह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने की खुशी में शाहगढ़ के व्यापारियों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला रहे। विदित हो कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल शाहगढ के पदाधिकारी अपने संगठन के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला का स्वागत समारोह में फूल मालाओं …

अमेठी। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने की खुशी में शाहगढ़ के व्यापारियों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला रहे। विदित हो कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल शाहगढ के पदाधिकारी अपने संगठन के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला का स्वागत समारोह में फूल मालाओं से स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि राजेश मसाला ने कहा कि उनके कार्यकाल में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों का चहुमुखी विकास किया जाएगा। हमारे दरवाजे पर मदद की अपेक्षा करके आने वालों की सदैव मदद होती रहेगी। इस मौके पर संजय मौर्य, बृज लाल अग्रहरि, हरिकेश यादव, विनय अग्रहरि, लाला सेठ, राम प्रकाश यादव, रिंकू मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, राम सजीवन मौर्य, गिरीश श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, राहुल सेठ आदि सहित काफी संख्या में व्यापारी व ग्रामीण मौजूद थे।

संबंधित समाचार