अमेठी: लगातार छठवीं बार सतीश चंद्र शुक्ला बने शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष
अमेठी। शुकुल बाजार जिला विकासखंड के पूरे रग्घू निवासी शिक्षक सतीश चंद्र शुक्ला लगातार छठवीं बार शिक्षक संघ शुकुल बाजार के ब्लॉक अध्यक्ष बने हैं। जहां कुल 174 मतदाता थे वहीं 148 मत पड़े जिसमें से 108 मत सतीश चंद्र शुक्ला को प्राप्त हुए। वहीं 37 मत लवलेश कुमार शुक्ला को प्राप्त हुए। तीन मत …
अमेठी। शुकुल बाजार जिला विकासखंड के पूरे रग्घू निवासी शिक्षक सतीश चंद्र शुक्ला लगातार छठवीं बार शिक्षक संघ शुकुल बाजार के ब्लॉक अध्यक्ष बने हैं। जहां कुल 174 मतदाता थे वहीं 148 मत पड़े जिसमें से 108 मत सतीश चंद्र शुक्ला को प्राप्त हुए। वहीं 37 मत लवलेश कुमार शुक्ला को प्राप्त हुए। तीन मत अवैध रहे कुल मिलाकर 71 मतों से सतीश चंद्र शुक्ला चुनाव जीते हैं। जहां इस बार 2 उम्मीदवार होने के चलते शिक्षक संघ के लिए बकायदा मतदान हुआ है।
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ अधिवेशन निर्वाचन 2020-21 जनपद अमेठी का निर्वाचन एबीआरसी सेंटर शुकुल बाजार पर संपन्न हुआ है। जहां निर्वाचन संपन्न कराने हेतु राजेश कुमार तिवारी जिला संगठन मंत्री, रामकृष्ण पांडे कोषाध्यक्ष शाहगढ़, रामबरन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहगढ़, अरुण कुमार सिंह जिला मंत्री आदि मौजूद थे। इन सभी के संरक्षण में मतदान संपन्न हुआ था।

शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष का छठवीं बार पद ग्रहण करते हुए सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों के हित रक्षा और सुरक्षा के लिए मैं 24 घंटे तत्पर हूं और रहूंगा। उन्होंने कहा शिक्षक समाज का दर्पण होता है। बच्चों का भाग्य विधाता होता है। एक अच्छा शिक्षक ही एक बच्चे का जीवन उज्जवल बनाता है। एक अच्छा विद्यार्थी राष्ट्र का भाग्य विधाता होता है। ऐसे में शिक्षकों की भूमिका समाज के लिए विशेष महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचते हुए भारत के भाग्य विधाता यानी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य वा सपनों को साकार करने की दिशा और दशा प्राप्त करते हुए शिक्षा प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा जिस कार्य की हम पर जिम्मेदारी है जिसके लिए सरकार हमें वेतन देती है उस कार्य को हमें पूर्णतया ईमानदारी निष्ठा लगन और समर्पण के साथ करनी चाहिए।
