मकान की छत से गिरकर सिडकुल कर्मी की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। मकान की छत से गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहेड़ी (बरेली) निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और आदर्श कॉलोनी में किराए …

रुद्रपुर, अमृत विचार। मकान की छत से गिरकर सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहेड़ी (बरेली) निवासी 28 वर्षीय मनीष कुमार सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और आदर्श कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात वह मकान की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पाताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार