एक चूहे ने गुल कर दी शहर की बिजली
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग को एक चूहे ही वजह से पूरे शहर की बिजली को घंटों तक काटे रखना पड़ा। चूहा सप्लाई चैनल में घुस गया था। जिसे बाद में किसी तरह से निकाला गया और बिजली की आपूर्ति शुरू हो पाई। शुक्रवार को बिजली विभाग के सप्लाई चैनल में खराबी का पता चला। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली विभाग को एक चूहे ही वजह से पूरे शहर की बिजली को घंटों तक काटे रखना पड़ा। चूहा सप्लाई चैनल में घुस गया था। जिसे बाद में किसी तरह से निकाला गया और बिजली की आपूर्ति शुरू हो पाई।
शुक्रवार को बिजली विभाग के सप्लाई चैनल में खराबी का पता चला। बिजली विभाग ने तुरंत ही बिजली की सप्लाई को रोक दिया। तकनीकी टीम ने जब समस्या का कारण जाना तब उन्हें पता चला कि सप्लाई चैनल में चूहा घुस गया। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। क्योंकि चूहा जीवित था और पूरे सप्लाई चैनल में भागदौड़ कर रहा था। इस वजह से सप्लाई चैनल में कोई बड़ी समस्या होने का खतरा था।
बाद में विभागीय अधिकारियों ने वहां से चूहा निकालने की की कोशिश की लेकिन बताया जा रहा है कि चूहा काबू में ही नहीं आ रहा था। करीब ढाई घंटे की मशक्क्त के बाद जाकर चूहा को सप्लाई चैनल से निकालने में सफलता प्राप्त की और किसी तरह से शहर की बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि इस दौरान ऊंचापुल फीडर, लालडांट, मुखानी , रामपुर रोड समेत शहर के कई इलाके रहे प्रभावित रहे। चूहे की वजह से सुबह आठ बजे से 11बजे तक बिजली की कटौती करनी पड़ी। हालांकि बाद में बिजली सप्लाई सुचारू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
