हल्द्वानी: ट्रेन से जेवर चोरी में सासी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। लूट के एक मामले में जीआरपी की टीम ने हरियाणा से सासी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गैंग के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। सरगना और अन्य सदस्यों का सुराग लगाया जा रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष काठगोदाम अशोक कुमार ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी कासिम की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लूट के एक मामले में जीआरपी की टीम ने हरियाणा से सासी गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गैंग के संबंध में अहम जानकारी हाथ लगी है। सरगना और अन्य सदस्यों का सुराग लगाया जा रहा है।
जीआरपी थानाध्यक्ष काठगोदाम अशोक कुमार ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी कासिम की बहन के बटुए से जुलाई 2021 में ट्रेन में यात्रा के दौरान लालकुआं स्टेशन से ठीक पहले बदमाशों ने सोने के आभूषण निकाल लिए थे। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जेवर पर हाथ साफ करने वाले का सुराग लगाना शुरू कर दिया। सीसीटीवी खंगालने के बाद उसकी पहचान हुई।
मुख्य आरोपी कृष्ण को रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कृष्ण सासी गिरोह का सदस्य है। उससे हुई पूछताछ में गैंग से जुड़ी अहम जानकारी हाथ लगी है। पकड़े गए आरोपी से एक जोड़ी कंगन व 25 सौ रुपये बरामद किए हैं।
बाकी का माल सरगना और अन्य सदस्यों के पास है। सरगना और अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। टीम में उप निरीक्षक नीरज जोशी, नरेश कोहली, रामचंद्र प्रजापति, नरेश सिंह आदि थे।
