बरेली: ऊर्जा मंत्री के शहर में रहते हुए जमकर हुई बिजली कटौती
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर में होने के दौराान भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ी। जबकि मंत्री ने बीते दिनों 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। साथ ही सख्ती से रोस्टर का पालन करने के लिए कहा गया था लेकिन बिजली मंत्री …
बरेली, अमृत विचार। शुक्रवार को उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर में होने के दौराान भी लोगों को बिजली कटौती की समस्या झेलनी पड़ी। जबकि मंत्री ने बीते दिनों 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। साथ ही सख्ती से रोस्टर का पालन करने के लिए कहा गया था लेकिन बिजली मंत्री के रहते हुए शहर के कई इलाकों की बिजली गुल रही है।
शुक्रवार को कुतुबखाना, किला, सीबीगंज आदि क्षेत्रों में लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद लोग अधिकारियों को फोन करते रहे। घंटों बाद क्षेत्र में जाकर बिजली सप्लाई को चालू कराया गया। दूसरी तरफ रही सही कसर लोकल फाल्ट ने पूरी कर दी। कई इलाकों में तार टूटने की वजह से आपूर्ति बाधित रही। सीबीगंज में सुबह गुल हई बिजली शाम के वक्त लौटी। जखीरा क्षेत्र में लाल मस्जिद के पास सुबह 10 बजे बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया।
स्थानीय लोगों की मानें तो चार दिन पहले ट्रांसफार्मर में आग लगी थी जिसके बाद अधिकारियों को सूचना दी थी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। शुक्रवार को जब तार टूटा तो सूचना देने के कई घंटे बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाधित हुई बिजली आपूर्ति को ठीक किया गया।
मठलक्ष्मीपुर में चटका बिजली का खंबा
इज्जतनगर के मठलक्ष्मीपुर में इन दिनों बिजली का एक खंभा लोगों के लिए खौफ की वजह बना हुआ है। लोगों में दहशत इतनी है कि इसके करीब से भी नहीं गुजरते हैं। बता दें कि बिजली का यह खंभा सड़क बीचो बीच है। यह कभी भी किसी हादसे की वजह बन सकता है।
