बरेली: दुष्कर्म के आरोपियों को होनी चाहिए फांसी की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को बज्म-ए-गौस-ए-आजम तंजीम के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव तमहीद यूसुफजई पठान ने बताया कि इस घिनौनी हरकत को चार हैवानों ने अंजाम दिया,जिसमें युवती की एक दोस्त भी …

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के संगम विहार में रहने वाली 21 वर्षीय युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को बज्म-ए-गौस-ए-आजम तंजीम के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव तमहीद यूसुफजई पठान ने बताया कि इस घिनौनी हरकत को चार हैवानों ने अंजाम दिया,जिसमें युवती की एक दोस्त भी शामिल है।

सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से भेंटकर राष्ट्रपति और गृह मंत्रालय को संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि बलात्कार के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाए और दोषियों को सिर्फ फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए।

इस दौरान बज्म-ए-गौस-ए-आजम के प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजा नूरी, राष्ट्रीय सचिव‌ तमहीद‌ यूसुफजई पठान, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुस्तफा नूरी, मंडल‌‌ अध्यक्ष फैसल खान, जिलाध्यक्ष शोएब रजा, एडवोकेट शाहिद अहमद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार