हल्द्वानी: महिला की मौत के बाद, महिला अस्पताल में तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नवजात को जन्म देने के तीन घंटे बाद महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगा काटा, तोड़फोड़ की। महिला की मौत की खबर सुन नेता भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में समझौता करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जवाहर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नवजात को जन्म देने के तीन घंटे बाद महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगा काटा, तोड़फोड़ की। महिला की मौत की खबर सुन नेता भी अस्पताल पहुंच गए। बाद में समझौता करा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जवाहर नगर निवासी सोफिया पत्नी वासित गर्भवती थी।

प्रसव उपीड़ा होने पर उसे शुक्रवार की सुबह नौ बजे महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला को दिक्कत हुई तो डाक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे के आसपास महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सोफिया को सांस लेने में परेशानी होने लगी। धीरे-धीरे हालत नाजुक हुई और लगभग 8 बजे के आसपास सोफिया दुघमुंहे बच्चे को इस दुनिया में अकेला छोड़ गई। महिला की मौत से परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई।

अस्पताल प्रबंधन ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही एसएसआई मंगल सिंह फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। वहीं कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश, गुरप्रीत सिंह प्रिन्स और सुहेल सिद्दीकी अस्पताल आ धमके और डाक्टरों पर तोहमत लगानी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह से मामले का सुलझाने का प्रयास किया। आखिरकार दोनों पक्षों में समर्झौता हो गया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

संबंधित समाचार