हल्द्वानी: कल सामुहिक अवकाश पर रहेंगे निगम के कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विाचार। राज्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं व लाभ की मांग कर रहे निकाय कर्मचारी बुधवार से सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में छह सितंबर से ये कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र परमार के अनुसार छह सितंबर से लगातार आंदोलन चल रहा है। दफ्तर में …

हल्द्वानी, अमृत विाचार। राज्य कर्मचारियों के समान सुविधाएं व लाभ की मांग कर रहे निकाय कर्मचारी बुधवार से सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में छह सितंबर से ये कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।

महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र परमार के अनुसार छह सितंबर से लगातार आंदोलन चल रहा है। दफ्तर में काला फीता बांधकर काम कर सरकार के प्रति रोष जाहिर किया गया। इसके बाद भी सरकारी नहीं मानी तो गेट मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शासन में कुछ मांगे मान ली गई हैं।

जो शेष मांगे हैं, उनपर विचार करने की बात कही जा रही है। इसके लिए 16 सितंबर को शासन से संघ के पदाधिकारी मिलेंगे। लेकिन जब तक सभी मांगे नहीं मानी जाती हैं, आंदोलन को जारी रखा जाएगा।

संबंधित समाचार