हल्द्वानी: दो घंटें गुल रही बिजली, जाने क्या था कारण…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानपुर पश्चिम में देर शाम पोल लगाने को लेकर ऊर्जा निगम व स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ पौन घंटे तक धरना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मंत्री भगत से माफी मांगते हुए …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानपुर पश्चिम में देर शाम पोल लगाने को लेकर ऊर्जा निगम व स्थानीय लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विभाग के खिलाफ पौन घंटे तक धरना दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मंत्री भगत से माफी मांगते हुए जल्द पोल की जगह बदले का आश्वासन दिया।

बता दें कि शुक्रवार को पालम सिटी में लगे बिजली के खंभे को गूल से सड़क पर शिफ्ट करने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसी बीच कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठने पर मामला और गरमा गया। जिसके बाद अधिकारियों के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर ही मंत्री जी धरने से हटे।

अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि सुबह से ही कारिगरों को पोल बदले के काम में लगा दिया गया। शाम चार बजे दो घंटे के शटडाउन के बाद पोल को शिफ्ट करा दिया गया।

संबंधित समाचार