आज का राशिफल | 12 सितंबर, 2021
मेष राशि आज गूढ़ विषयों के प्रति आपके मन में गहरी जिज्ञासा जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी बढ़ने की आशंका है। इसीलिये सभी काम सावधानी से करें। अपने प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत रखने के लिये गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। वृष राशि आज नई जॉब शुरू करने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में …
मेष राशि
आज गूढ़ विषयों के प्रति आपके मन में गहरी जिज्ञासा जागृत होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी बढ़ने की आशंका है। इसीलिये सभी काम सावधानी से करें। अपने प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत रखने के लिये गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें।
वृष राशि
आज नई जॉब शुरू करने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में काम का दबाव काफी ज्यादा रहेगा। मैनेजमेन्ट के विद्यार्थियों को सीखने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। रुका हुआ काम समय पर पूर्ण होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मिथुन राशि
आज नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई कठिन काम सौंपा जा सकता है। आपकी वाक्पटुता के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। मन में निराशाजनक विचार उमड़ते रहेंगे।
कर्क राशि
नये प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें। सन्तान के अड़ियल व्यवहार के कारण आप थोड़े परेशान होंगे। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर वक्तव्य देना चाहिये।
सिंह राशि
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को बॉस की डांट खानी पड़ सकती है। मानसिक तनाव की वजह से थकान और परेशानी का अनुभव करेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार को लेकर बड़े अनुबन्ध न करें।
कन्या राशि
बच्चों को करियर को लेकर अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को काफी अच्छा लाभ होगा। व्यापार में बड़ा निवेश शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। मन में परोपकार की भावना जागृत होगी।
तुला राशि
आज प्रेम विवाह के लिये अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आपका सम्मान समाज में बढ़ेगा। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको अच्छी छूट मिल सकती है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। नये काम की शुरुआत करना बेहद लाभकारी होगा।
वृश्चिक राशि
नौकरीपेशा जातक आज काफी प्रसन्न रहेंगे। काम का दबाव कम होगा। अधिकारी वर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। पारिवारिक जीवन सन्तोषप्रद रहेगा। किसी विशेष लक्ष्य को समय पर पूर्ण कर लेंगे।
धनु राशि
आज पार्टनरशिप को लेकर बड़े निर्णय न लें। बड़बोलेपन के कारण लोगों की आलोचना झेलनी पड़ेगी। जीवनसाथी को समय अवश्य दें। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान थोड़ी समस्या हो सकती है। पेट में जलन और अपच की शिकायत होगी।
मकर राशि
आज व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पुरानी दोस्ती प्रेम सम्बन्धों की तरफ परिणित हो सकती है। परिवार में आपको विशेष सम्मान मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
साझेदारी में व्यापार शुरू कर सकते हैं। दूसरों की नकल न करें। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आयात-निर्यात सम्बन्धित व्यवसाय में आपको बड़े अनुबन्ध के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है।
मीन राशि
आज आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। आपकी कोई गुप्त बात के सार्वजनिक होने का खतरा है। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपको किसी स्वजन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास करेंगे।
