लखनऊ: शहीद मेजर बिश्नोई को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए मेरठ के लाल मेजर मंयक विश्नोई का आज शनिवार को सैनिक अस्पलात में इलाज के दौरान निधन हो गया। शहीद मेजर मंयक विश्नोई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि शोक की इस घड़ी …

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान घायल हुए मेरठ के लाल मेजर मंयक विश्नोई का आज शनिवार को सैनिक अस्पलात में इलाज के दौरान निधन हो गया। शहीद मेजर मंयक विश्नोई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार मेजर बिश्नोई के परिजनों के साथ खड़ी है। इस मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मेजर विश्नोई के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही सरकार उनके परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी देगी। इसके अलावा मेरठ जिले में एक सड़क का नामकरण मेजर बिश्नोई के नाम से किया जाएगा जिससे लोगों के हृदय में उनके शौर्य का स्मरण बना रहे।

बताया जा रहा है कि मेजर मयंक विश्नोई घाटी में दुश्मनों से लोहा लेते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनका उधमपुर के सैनिक अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह उन्होंने सैनिक अस्पताल में वीरगति प्राप्त की। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचेगा, जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा शिवलोकपुरी निवासी रिटायर्ड सूबेदार वीरेंद्र बिश्नोई के पुत्र मेजर मयंक विश्नोई ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार सुबह वीरगति को प्राप्त हुए। 27 अगस्त से उनका उधमपुर के सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेजर विश्नोई आईएमए देहरादून से साल 2010 में पास आउट हुए थे। वहीं पूरे परिवार को मयंक की शहादत पर जहां एक ओर गर्व है। वहीं, बेटे की शहादत की खबर सुनकर उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार