गोरखपुर: 245 करोड़ की 119 परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संतकबीर नगर में कहा कि विकास एक सेवा भी है और जनता की आवश्यकता भी है। वास्तव में विकास से ही हर व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। देखते ही देखते चौबीस वर्ष बीत गए, लेकिन संतकबीर नगर जिला विकास की जिस आस को लेकर …

गोरखपुर। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संतकबीर नगर में कहा कि विकास एक सेवा भी है और जनता की आवश्यकता भी है। वास्तव में विकास से ही हर व्यक्ति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। देखते ही देखते चौबीस वर्ष बीत गए, लेकिन संतकबीर नगर जिला विकास की जिस आस को लेकर आज से चौबीस वर्ष पूर्व बना था। लगभग बीस वर्षों तक इसकी किसी ने सुधि नहीं ली।

बता दें कि सीएम योगी रविवार को करीब 245 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिले की पहचान बाबा तामेश्वर नाथ धाम और सूफी संत संतकबीर दास जी से जुड़ा हुआ है। कुल 106 विभिन्न परियोजनाएं जो 2.19 करोड़ की लागत का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं यह साबित करती हैं कि संतकबीर नगर भी किसी जिले से पीछे नहीं रहेगा। बल्कि विकास की मुख्यधारा से जुड़कर एक नई लोकगाथा के साथ जुड़कर आगे बढ़ने का कार्य करेगा। साथ ही कहा कि विकास की धूरी बदली है। पहले विकास के लिए लोगों को आवाज उठानी पड़ती थी, आज बाबा तामेश्वर नाथ धाम में विकास की योजनाएं चल रही है। जो बची होगी उसे पर्यटन विभाग की तरफ से शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

योगी ने कहा कि अकेले गोरखपुर में मेडिकल कालेज एक जर्जर कालेज बनकर रह गया था। लोगों को इलाज के लिए लखनऊ, दिल्ली और मुम्बई जाना पड़ता था। आज आप देख रहे होंगे लगभग हर जिले में मेडिकल कालेज बनाने के प्रयास में सरकार है। एम्स भी गोरखपुर में बनकर तैयार है। शीघ्र ही एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होने जा रहा है। देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर में मेडिकल कालेज बन रहा है। बस्ती में मेडिकल कालेज को प्रारंभ कर दिया गया है।

यहांपर एमबीबीएस प्रवेश शुरू हो चुका है। इसके अलावा गोंडा, बलरामपुर बन रहा है। बहराइच और अयोध्या में बन चुका है। सुलतानपुर, प्रतापगढ़ में मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में कोरोना महामारी आई है। उप्र में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है। मैं उन सभी कोरोना वीरों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का अभिनंदन करूंगा।

उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है, उसमें जेल भी शामिल है। इसके लिए लोगों को बस्ती जाना पड़ता था। हम लोगों को सुधरने का मौका देंगे। जेल अपराधियों के लिए जेले मौज मस्ती का केंद्र नहीं बनना चाहिए। इस लोकार्पण के साथ अन्य विभागों की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया है।

योगी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि हर बाढ़ पीड़ित को राहत सामाग्री पहुंचाएं। जहां शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो वहांपर क्लोरिन की गोली हर घर में बांटने की व्यवस्था हो। इसके अलावा सीएम ने कहा कि हमने नौकरी भी दी, 90 हजार नौकरियां आ रहीं है। योग्यता के आधार पर सरकार सभी को नौकरी दे रही है। उन्हें नियुक्ति पत्र दे रही है। साथ ही कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई। हमें हर प्रकार की सावधानी रखनी है।

संबंधित समाचार