हरदोई: ट्रैक्टर के नीचे आने से बच्चे की दर्दनाक मौत, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज थाने क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक दो वर्षीय मासूम बच्चे की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरसठ खुर्द देहात मजरा सरदार नगर निवासी सुशील चौरसिया का दो वर्षीय पुत्र सार्थक रविवार को …

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज थाने क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक दो वर्षीय मासूम बच्चे की एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक माधौगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरसठ खुर्द देहात मजरा सरदार नगर निवासी सुशील चौरसिया का दो वर्षीय पुत्र सार्थक रविवार को सड़क पार कर रहा था।

अचानक तेज गति व लापरवाही से जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर बच्चे के पिता की तहरीर पर गांव के ही ट्रैक्टर चालक सुधीर वर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार