मुरादाबाद : शादी के 12 साल बाद दहेज के लिए दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह के 12 साल बाद पति व सास ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। इन्कार करने पर उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने थाने में कई बार शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। उनके …

मुरादाबाद, अमृत विचार। निकाह के 12 साल बाद पति व सास ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। इन्कार करने पर उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने थाने में कई बार शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की। उनके आदेश पर कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कटघर कोतवाली क्षेत्र के जाहिद नगर करुला निवासी फात्मा का निकाह करीब 12 साल पूर्व नसरुल के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता के अनुसार उसका पति शराबी, जुआरी और अय्याश है। पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। सास व पति दहेज में बाइक की मांग करते हैं। मना करने पर उसके साथ क्रूर व्यवहार करते हैं।

आठ सितंबर की रात भी सास और पति ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने भाई व भाभी को बुला लिया। उन्हें देखते ही पति आग-बबूला हो गया और उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने आरोपी पति व सास के खिलाफ एसएसपी बबलू कुमार को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर कटघर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद में वायरल बुखार का कहर, एक दिन में मिले 67 रोगी, डेंगू का एक मरीज

संबंधित समाचार