संभल: पुरानी रंजिश में दंपति पर जानलेवा हमला, पति को मारी गोली, पत्नी को पीटा
संभल हजरतनगर, अमृत विचार। गढ़ी थाना क्षेत्र के छछैरा गांव निवासी इलियास पुत्र रज्जाक और फुरकान पुत्र हनीफ से 14 वर्ष से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होती रहती है। इलियास का आरोप है कि शनिवार की रात फुरकान अपने साथियों के साथ घर के …
संभल हजरतनगर, अमृत विचार। गढ़ी थाना क्षेत्र के छछैरा गांव निवासी इलियास पुत्र रज्जाक और फुरकान पुत्र हनीफ से 14 वर्ष से मेड़ को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौज होती रहती है। इलियास का आरोप है कि शनिवार की रात फुरकान अपने साथियों के साथ घर के सामने आकर गाली-गलौज कर रहा था।
जिसका विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसके साथ फुरकान अपने साथ तमंचा लेकर आया। इलियास का आरोप है कि फुरकान ने तमंचा निकाला और जान मारने के इरादे से गोली चला दी, जिससे इलियास के हाथ में गोली लग गई। वह घायल हो गया। इलियास की पत्नी रुखसाना के साथ मारपीट करके घायल कर दी। घायलों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
