यूपी में है दम, कोरोना से जीतेंगे हम…बीते 24 घंटो में 21 नए मामले, 28 मरीज हुए स्वस्थ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के 21 नये मामलों की पहचान की गयी है जबकि पहले से इलाज करा रहे 28 मरीज स्वस्थ हो गये। राज्य में फिलहाल कुल 177 मरीजों का इलाज चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि 34 जिलों में कोविड का …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटो के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के 21 नये मामलों की पहचान की गयी है जबकि पहले से इलाज करा रहे 28 मरीज स्वस्थ हो गये। राज्य में फिलहाल कुल 177 मरीजों का इलाज चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि 34 जिलों में कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं है।
शनिवार को कोविड टेस्टिंग में 63 ज़िलों में संक्रमण का कोई भी नया केस नहीं मिला। बलिया, अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।
उन्होने बताया कि प्रदेश की 48 फीसदी आबादी ने कोविड टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 07 करोड़ 22 लाख से अधिक हो गई है। इस प्रकार प्रदेश में कुल कोविड वैक्सीनेशन 08 करोड़ 68 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।
