बरेली: पाइप लाइन फटने से श्यामगंज चौकी के पास खोदी नई सड़क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट से श्यामगंज चौराहे के पास पाइप लाइन के बार-बार फटने से नई बनी सड़क बर्बाद हो रही है। रविवार को श्यामगंज पुलिस चौकी के पास पानी की पाइप अचानक फट गई। इसके बाद नई सड़क को खोदना पड़ा। यहां वैसे ही जाम की समस्या बनी रहती है और पाइप लाइन फटने …

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट से श्यामगंज चौराहे के पास पाइप लाइन के बार-बार फटने से नई बनी सड़क बर्बाद हो रही है। रविवार को श्यामगंज पुलिस चौकी के पास पानी की पाइप अचानक फट गई। इसके बाद नई सड़क को खोदना पड़ा। यहां वैसे ही जाम की समस्या बनी रहती है और पाइप लाइन फटने और उसे ठीक करने के लिए सड़क की खुदाई होने के बाद राहगीरों को यहां जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

अभी कुछ समय पहले इस रोड पर सीवर लाइन बिछाने का काम हुआ था। इससे इस रोड को कई मीटर चौड़ा-गहरा खोद दिया गया था। इससे काफी समय से लोगों को काफी व्यस्त रहने वाली इस महत्वपूर्ण रोड पर आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी थी। अभी कुछ समय पहले ही यहां नई रोड बनाई गई लेकिन अब आए दिन पानी की पाइप लाइन में फाल्ट होने से फिर से समस्या पैदा हो रही है।

रविवार को श्यामगंज पुलिस चौकी के पास पानी की पाइप लाइन के लीकेज होने से फिर से समस्या पैदा हो गई। बाद में जलकल विभाग की टीम ने पाइप लाइन की फाल्ट को ठीक करने के लिए नई बनी सड़क पर गड्ढा खोद दिया। इससे जाम की स्थिति बनी रही। इससे पहले इसी रोड पर रोहलीटोला तिराहे पर पानी की पाइप लाइन फटने के बाद नई बनी रोड को कई मीटर तक खोद दिया गया था। इस रोड की अब तक ठीक से मरम्मत नहीं कराई गई है।

संबंधित समाचार