बरेली: परास्नातक में भी समय पर शुरू नहीं होंगी कक्षाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्नातक द्वितीय व परास्नातक अंतिम वर्ष की तरह परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी समय पर संचालित नहीं हो सकेंगी, क्योंकि अभी परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया ही दो दिन पहले शुरू हुई है। शासन ने अगस्त में ही परीक्षाओं, रिजल्ट और कक्षाओं के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे। शासन …

बरेली, अमृत विचार। स्नातक द्वितीय व परास्नातक अंतिम वर्ष की तरह परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं भी समय पर संचालित नहीं हो सकेंगी, क्योंकि अभी परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया ही दो दिन पहले शुरू हुई है। शासन ने अगस्त में ही परीक्षाओं, रिजल्ट और कक्षाओं के संचालन को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे।

शासन ने 16 अगस्त से स्नातक द्वितीय व परास्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए थे लेकिन विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं की वजह से कक्षाएं संचालित नहीं हो सकी थीं। इसके अलावा 1 सितंबर से मेरिट के आधार पर स्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्रों और 6 सितंबर से स्नातक तृतीय वर्ष की कक्षाएं संचालित होनी थीं।

स्नातक प्रथम वर्ष में अभी प्रवेश हो रहे हैं और स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष का अभी रिजल्ट ही नहीं आया है। इसी तरह से परास्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं 13 सितंबर से संचालित होनी हैं लेकिन अभी तक इनमें प्रवेश ही नहीं हुए हैं। 10 सितंबर से प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हुए हैं।

संबंधित समाचार