बरेली: अगले सप्ताह सरकारी बिजली से जगमग होगा एयरपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एयरपोर्ट अगले सप्ताह से सरकारी बिजली से रोशन होता हुआ नजर आएगा। जिसके लिए दोहना सबस्टेशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब दोहना सबस्टेशन से एयरपोर्ट तक भूमिगत केबिल डालने का काम भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से दोहना सबस्टेशन से एयरपोर्ट पर कनेक्शन …

बरेली, अमृत विचार। एयरपोर्ट अगले सप्ताह से सरकारी बिजली से रोशन होता हुआ नजर आएगा। जिसके लिए दोहना सबस्टेशन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। अब दोहना सबस्टेशन से एयरपोर्ट तक भूमिगत केबिल डालने का काम भी अंतिम चरण में है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से दोहना सबस्टेशन से एयरपोर्ट पर कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद सप्लाई शुरू हो जाएगी।

12 अगस्त से मुंबई और 14 अगस्त से बेंगलुरू के लिए इंडिगो फ्लाइट शुरू हो चुकी है। इससे एयरपोर्ट पर बिजली का लोड अधिक हो गया है। एयरपोर्ट को बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से देने के लिए भोजीपुरा स्थित दोहना सब स्टेशन पर अलग से फीडर बनाया गया है। दोहना 132 केवी सबस्टेशन से एयरपोर्ट तक 13 किलोमीटर लंबी 33 केवी हाईटेंशन लाइन बिछाने में एक जगह लाइन रेलवे लाइन के नीचे से भी गुजरेगी। पिछले माह वन विभाग और रेलवे की अनुमति मिलने के बाद भूमिगत लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था, जो अब अंतिम चरण में है। बताया जा रहा है कि काम पूरा होने के बाद एक सप्ताह में बिजली कनेक्शन पूरा होने के बाद एयरपोर्ट को दोहना पावर हाउस से बिजली मिलेगी।

खपत होगी ज्यादा, होगा 500 केवीए का कनेक्शन
एयरपोर्ट को रोशन रखने के लिए काफी बिजली की खपत होगी। इसलिए इसका करीब 500 केवीए का कनेक्शन होगा। वहीं पांच-पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। एक ट्रांसफार्मर पर लोड रहेगा। जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर स्टैंडबाय होगा। यानी आपात स्थिति में दूसरे ट्रांसफार्मर का उपयोग किया जाएगा।

भूमिगत केबिल बिछाने के लिए काम पूरा हो चुका है। एक सप्ताह के अंदर दोहना सबस्टेशन से कनेक्शन देकर बिजली शुरु करा दी जाएगी। -राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता (द्वितीय डिवीजन)

संबंधित समाचार