मुख्यमंत्री ने केंद्र से मांगे नरेंद्र नगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रविवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड राज्य के जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत नरेन्द्रनगर तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रविवार को नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड राज्य के जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत नरेन्द्रनगर तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्ताव संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली को प्रेषित किया गया है। उन्होंने उत्तराखंड राज्य की क्षेत्रीय जनता के हितों के दृष्टिगत उक्त स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति देने के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा तहसील के ग्राम महालिया में केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में स्कूली शिक्षा की क्वालिटी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। समग्र शिक्षा में भारत सरकार द्वारा पर्याप्त सहायता दी जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत सरकार क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष तौर पर फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से ‘एक्सीलरेटिंग स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम टू इम्प्रूव रिजल्ट्स’ योजना में उत्तराखंड को भी शामिल किए जाने का अनुरोध किया।
