रामपुर: धमोरा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में लगी आग, भारी नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। हाइवे पर स्थित धमोरा गांव की बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की शाखा में आग लग भड़क उठी। आग से बैंक में रखा रिकॉर्ड, कंप्यूटर, एयरकंडीशनर, प्रिंटर, मशीनें और तमाम कीमती सामान समेत कागजात जलकर राख हो गए। बैंक के अंदर ही अंदर आग ने भीषण रूप ले लिया था। जैसे ही गांव …

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। हाइवे पर स्थित धमोरा गांव की बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) की शाखा में आग लग भड़क उठी। आग से बैंक में रखा रिकॉर्ड, कंप्यूटर, एयरकंडीशनर, प्रिंटर, मशीनें और तमाम कीमती सामान समेत कागजात जलकर राख हो गए। बैंक के अंदर ही अंदर आग ने भीषण रूप ले लिया था। जैसे ही गांव वालों को पता चला आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। फायर ब्रिगेड सूचना के एक घंटे बाद पहुंची। कई घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। आसपास के दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


सोमवार को सुबह सुबह आठ बजे शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित धमोरा गांव में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में आ की लपटें उठती देखी गईं और धुआं निकल रहा था। कमोरा गांव निवासी आकाश बैंक परिसर में साफ सफाई का काम करता है। रोजमर्रा की तरह वह बैंक में साफ सफाई कर रहा था। जिसके चलते बैंक के लोन सेक्शन के पास रखे सौर ऊर्जा के बैट्रों में अचानक शॉट शर्किट होने कारण आग लगने लगी।

जिसके बाद बैंक में धुंआ उठने लगा। आग से घबराए सफाई कर्मचारी ने बैंक से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। उसका मोबाइल भी बैंक में ही गिर गया। बैंक से आग की लंबी-लंबी लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी। मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे धमोरा ग्राम प्रधान गौतम गुप्ता ने पुलिस को सूचना दे दी। इस दौरान बैंक में आग लगने की सूचना पर धमोरा चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेंद्र देवल, महिपाल सिंह व चीमा ग्रामीणों के साथ मोटर के पानी से आग बुझाने की कबायद करने लगे।

आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी। सूचना के घंटों बाद पहुंची दमकल की टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन जब तक सब सामान जलकर राख हो चुका था। बैंक परिसर में लगी आग की सूचना पर शहजादनगर थाना प्रभारी अता मोहम्मद भी अपनी फोर्स के साथ पहुंच गए। बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग से बैंक के कर्मचारियों द्वारा लगभग 19 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज