मुरादाबाद: ट्रायल में किया उत्तेजक डांस, वीडियो वायरल
मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। रामलीला का आयोजन होने से पहले चल रहे ट्रायल में उत्तेजक डांस किया गया। ट्रायल के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने इस उत्तेजक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया। नवरात्र शुरू होने के साथ ही पूरे जिले में महानगर …
मुरादाबाद/पाकबड़ा, अमृत विचार। रामलीला का आयोजन होने से पहले चल रहे ट्रायल में उत्तेजक डांस किया गया। ट्रायल के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने इस उत्तेजक डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया।

नवरात्र शुरू होने के साथ ही पूरे जिले में महानगर से लेकर तहसीलों में रामलीला का मंचन किया जाता है। महानगर में लाजपतनगर, दीनदयाल नगर, लाइनपार रामलीला मैदान, दसवां घाट और पाकबड़ा समेत छह स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जाता है। इसके अलावा तहसीलों में होने वाला मंचन अलग है। हर साल मंचन का वक्त नजदीक आने के साथ ही कलाकारों द्वारा अभ्यास शुरू कर दिया जाता है। इसी के तहत पाकबड़ा में रामलीला मैदान में होने वाले मंचन को लेकर ट्रायल किया गया।
कमेटी के पदाधिकारियों की मौजूगदी के बीच जब कलाकारों ने ट्रायल शुरू किया तो कुछ तथाकथित युवती कलाकारों ने वहां पर डांस करना शुरू कर दिया। फिल्मी गानों की धुन पर जब कलाकारों ने उत्तेजक डांस करना शुरू किया तो वह चर्चा में आ गया। मौजूद लोगों ने कई कलाकारों के उत्तेजक डांस का वीडियो बना लिया। रविवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। क्षेत्र में चर्चा हुई तो कमेटी के पदाधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वह अपने बचाव में उतर आए। उन्होंने दावा कि डांस करने वाले सभी कलाकार युवक हैं। पाकबड़ा पुलिस ने जानकारी से इन्कार किया है।
कोई सामाजिक कार्यक्रम होगा, उनको ट्रायल और वीडियो वायरल होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं हैं। वहीं किसी ने थाने में भी शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है।-योगेंद्र कृष्ण यादव-एसओ पाकबड़ा
डांस करने वाले सभी कलाकार युवक हैं। हर साल की तरह विभिन्न पात्रों का ट्रायल लिया गया था। भगवान के नाम पर अश्लीलता परोसने का काम कमेटी का नहीं हैं।-रामबाबू भटनागर, संरक्षक आदर्श रामलीला कमेटी पाकबड़ा
