मुरादाबाद: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में महिला की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ से प्रदर्शन किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में महिला की करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ से प्रदर्शन किया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा कराया जाएगा।

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी रोहताश ने करीब 3 साल पूर्व अपनी बेटी 20 वर्षीय रानी का विवाह पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव उमरी सब्जी पुर निवासी राहुल के साथ किया था। राहुल और रानी की डेढ़ साल की बेटी संतोषी है। आरोप है कि राहुल दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करता था। इसी के चलते देर रात करीब एक बजे उसने पत्नी की करंट से हत्या कर दी।

आरोप है कि राहुल ने हंसिया में बिजली का तार बांधकर रानी की गर्दन और पेट पर लगा दिया। सूचना पाकर सुबह चार बजे मायके वाले रानी की ससुराल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। थाना पुलिस के साथ ही सिविल लाइंस इंदू सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के चाचा शीशराम और ताई माया ने बताया कि रानी को उसकी सास सुशीला नवीना और देवर 8 दिन पूर्व ही मायके से बुला कर लाए थे। दहेज हत्या की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मृतका की ननंद और नंदोई को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है।

संबंधित समाचार