पुलिस पर उठे सवाल, चोरी हुई ई-रिक्शा दी पर उसमें रखे 8 हजार रुपए, जेवर और बैट्री गई कहां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। चोरी हुई ई-रिक्शे की बरामदगी को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। वाहन मालिक के अनुसार जब उनकी ई-रिक्शा चोरी हुई थी, तब उसमें रुपए, जेवरात और बैट्री थी। जब पुलिस ने उनके गाड़ी सौंपी तो उसमें उक्त चीजें नहीं थीं। गुन्नौर अंतर्गत कस्बा बबराला निवासी इरफान ने बताया कि उनकी …

संभल, अमृत विचार। चोरी हुई ई-रिक्शे की बरामदगी को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। वाहन मालिक के अनुसार जब उनकी ई-रिक्शा चोरी हुई थी, तब उसमें रुपए, जेवरात और बैट्री थी। जब पुलिस ने उनके गाड़ी सौंपी तो उसमें उक्त चीजें नहीं थीं।

गुन्नौर अंतर्गत कस्बा बबराला निवासी इरफान ने बताया कि उनकी ई-रिक्शा 6 सितंबर को चोरी हुई थी, जिसे पुलिस ने 8 सितंबर को बरामद कर लिया था। वाहन मालिक इरफान ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सिर्फ ई-रिक्शा दी, जबकि उसमें रखे 8 हजार रुपए, जेवर और 40 हजार रुपए नहीं थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत चौकी इंचार्ज से की तो उन्होंने कहा कि जो मिल गया है, उस पर सब्र करो और ज्यादा उछल ओ मत।

चौकी इंचार्ज अजीत सिंह ने बताया कि ई-रिक्शे में जेवर और पैसे कौन रखता है। हमने वाहन बरामद किया और मालिक को सौंप दिया। इरफान का कहना है कि मैंने कर्ज लेकर कुछ दिन पहले ही 70 हजार रुपए में ई-रिक्शा खरीदी है। मैं बहुत गरीब हूं और मेरे पैसे और जेवर चोरी गए तो मैं कर्ज कहां से लौटाऊंगा। पीड़ित ने मामले में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

संबंधित समाचार