हल्द्वानी: राज्य में आया राम, गया राम का खेल शुरू- तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों को पूंजीपतियों-माफियाओं को लुटाने वाले दल राज्य की मूल अवधारणा और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोची-समझी साजिश से हर बार यह खेल खेलते हैं। इससे उत्तराखंडियों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक संसाधनों, जमीनों को पूंजीपतियों-माफियाओं को लुटाने वाले दल राज्य की मूल अवधारणा और अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोची-समझी साजिश से हर बार यह खेल खेलते हैं।

इससे उत्तराखंडियों को सावधान रहने की जरूरत है। कहा कि दिल्ली से चलने वाली राजनीति मिलीभगत से आया राम, गया राम का खेल खेल रही है। तिवारी ने कहा हमें उम्मीद है कि उत्तराखंडी अस्मिता की रक्षा उपपा जैसी संघर्षशील, विचारशील पार्टी ही कर सकती है, जिसे मजबूत करना, समय देना, समय की मांग है।

संबंधित समाचार