बाराबंकी: महिला की गर्दन रेत कर हत्या की कोशिश, गांव में फैली दहशत
बाराबंकी। घर में खाना बना रही महिला की गर्दन रेत कर हत्या की कोशिश की गई। इस दौरान महिला और हमलावर के बीच जान बचाने की जंग भी हुई। घायल महिला पर बांका से कई बार हमला किया गया। चेहरा और सीने प्राइवेट पार्ट में गहरे घाव और नाखून से लगे चोट के निशान देखकर …
बाराबंकी। घर में खाना बना रही महिला की गर्दन रेत कर हत्या की कोशिश की गई। इस दौरान महिला और हमलावर के बीच जान बचाने की जंग भी हुई। घायल महिला पर बांका से कई बार हमला किया गया। चेहरा और सीने प्राइवेट पार्ट में गहरे घाव और नाखून से लगे चोट के निशान देखकर गंभीर घटना की तरफ इशारा हो रहा है। महिला बेहोशी की हालात में जिला अस्पताल में एडमिट है।
थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम रोटीगांव निवासी परमहंस जो कि तहसील रामनगर में संग्रह अनुसेवक है पद पर कार्यरत है। जो डियूटी पर तहसील में था। करीब 12 बजे दोपहर कुछ बच्चे खेलते हुए परमहंस के घर पहुंच गए। इसके बाद चिल्लाते हुए डर कर घर से भागे बच्चों ने बाहर आकर बताया कि लक्ष्मी औंधे मुंह पड़ी है।
बांका मार कर जानलेवा हमला
घायल महिला के चेहरे का बायां हिस्सा और गर्दन पर जोरदार हमले के गहरे निशान के अलावा मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया कि सीने के प्राइवेट पार्ट मुंह से नोचे गए लग रहे है। इसके साथ ही कपड़े भी फटे हुए थे। मौके पर बांका, टूटी चूड़िया, रसोई का बिखरा समान पड़ा मिला। महिला के पति परम हंस ने बताया कि जो हालात दिख रहे हैं उससे तो गंभीर घटना गठित होने की आशंका है। पत्नी के होश में आने के बाद हमलावर की सही जानकारी हो पाएगी। पति ने ये भी बताया कि गांव में कुछ लोगों से उसकी दुश्मनी चल रही है। हो सकता है ये घटना उन लोगों ने ही कि हो। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
