कानपुर: दरोगा ने किया महिला का शारीरिक शोषण, वीडियो बनाकर करता रहा दुष्कर्म, महिला ने गंगा में लगाई छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने रिश्तेदार दरोगा के शोषण से त्रस्त एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने यातायात विभाग में तैनात रिश्तेदार दरोगा पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। दरोगा के उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने सोमवार …

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने रिश्तेदार दरोगा के शोषण से त्रस्त एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने यातायात विभाग में तैनात रिश्तेदार दरोगा पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

दरोगा के उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने सोमवार दोपहर पहले 112 नम्बर पर कॉल किया। बाद में गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने महिला को बचा लिया और उसकी तहरीर पर आरोपी टीएसआई और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि महिला ने बताया कि टीएसआई गिरजा शंकर तिवारी ने कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान उसका शारीरिक शोषण किया था और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और वह गर्भवती होने पर उसने दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया था।

पुलिस के मुताबिक 10 सितम्बर को आरोपी ने उसे किसी काम से कानपुर बुलाया और चकेरी मोड़ स्थित अपने कमरे में ले गया और अपने बेटे के साथ मिलकर मारपीट की। आरोपी की हरकतों से तंग आकर रविवार देर शाम पीड़िता ने जाजमऊ गंगापुल पहुंचकर गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस प्रकरण में पुलिस महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कर रही है।

संबंधित समाचार