यूपी: कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, किसानों को लेकर लगाया ये आरोप
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कुशीनगर में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व स्वास्थ्य सेवाओं से बदहाल व्यवस्था पर बात करने के स्थान पर सतही मुद्दों …
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कुशीनगर में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व स्वास्थ्य सेवाओं से बदहाल व्यवस्था पर बात करने के स्थान पर सतही मुद्दों से फिर भ्रमित कर जवाबदेही से बच रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गंभीर वायरस से दो सौ बच्चों की मौत हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में ब्लड की उपलब्धता नहीं है, सरकार की लापरवाही से गरीब इलाज के लिये तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी अखबार में झूठ का प्रचारकर मुख्यमंत्री शासन चलाने में विफल हो चुके हैं। जनता के मुद्दों पर वह चर्चा करने के स्थान पर नकारात्मक मुद्दों पर बहस कर रहे है।
