बरेली: जंक्शन रोड स्थिति भोजनालय मालिक व उसके परिजनों से मारपीट
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन रोड स्थित एक रेस्त्रां में शराब के नशे में दो युवकों ने रेस्त्रां मालिक की बेटी से बदतमीजी कर दी। उसके बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर मालिक, उनकी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां होटल मालिक की …
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन रोड स्थित एक रेस्त्रां में शराब के नशे में दो युवकों ने रेस्त्रां मालिक की बेटी से बदतमीजी कर दी। उसके बाद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर मालिक, उनकी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां होटल मालिक की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जंक्शन रोड स्थित सत्यनारायण भोजनालय के मालिक जगदीश मिश्रा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे उनकी बेटी राशन का सामान लेकर होटल पर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़े दो युवकों ने फब्तियां कसना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। वहीं आस-पड़ोस के लोगों ने युवकों को उस समय वहां से भगा दिया।
आरोप है कि शाम करीब 7:30 बजे युवक करीब 6-7 साथियों को लेकर होटल पर पहुंचा और जंक्शन चौकी के सामने ही होटल मालिक जगदीश मिश्रा व उनकी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने युवकों को अलग हटाकर कोतवाली पुलिस को सूचित किया। मारपीट करने वाले युवक एक फूड एजेंसी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
