आज का राशिफल। 14 सितंबर, 2021
मेष राशि आज आपके अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। इसके कारण आप लोगों से झगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में लगाना चाहिेए। आपको अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। सिर में भारीपन और तनाव महसूस होगा। वृष राशि आज जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रुद्ध हो सकते हैं। आपको अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिये। …
मेष राशि
आज आपके अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। इसके कारण आप लोगों से झगड़ भी सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में लगाना चाहिेए। आपको अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। सिर में भारीपन और तनाव महसूस होगा।
वृष राशि
आज जीवनसाथी आपके व्यवहार पर क्रुद्ध हो सकते हैं। आपको अतिआत्मविश्वास से बचना चाहिये। घुटनों और कूल्हों में दर्द हो सकता है। जल्दबाजी में आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।
मिथुन राशि
आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहेंगे। रुके हुए कार्यों में अचानक गति आ सकती है। थोड़ी सी मेहनत से आपको धन लाभ होगा। किसी मंहगे रेस्टोरेन्ट में आप डिनर के लिये जा सकते हैं। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा।
कर्क राशि
आज आपको सैद्धान्तिक होने के बजाय व्यवहारिक होना चाहिए। प्रेम संबंधों के कारण घर में तनाव हो सकता है। आप अपनी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करें। पुराने लेन-देन की समस्या का समाधान होगा। लोग आपके ऊपर विश्वास नहीं करेंगे।
सिंह राशि
उच्च शिक्षा के मार्ग में बाधा आ सकती है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक विषयों पर राय या पोस्ट देने से बचें। नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्ते तनावपूर्ण रहेंगे। आलस्य और मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी।
कन्या राशि
आज व्यापार में आपको बहुत अच्छा लाभ होगा। कठिन विषयों का आप अध्ययन कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बैठकों को लेकर लापरवाही न करें। परिजनों की जिद के सामने आपको झुकना पड़ सकता है। लोग आपको नैतिकता का पाठ पढ़ाएंगे।
तुला राशि
आज जीवनसाथी की मांगों को पूरा करेंगे। व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। मीडिया और कंसल्टिंग से जुड़े प्रोफेशन में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज किसी गंभीर विषय को लेकर तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता कभी कम न होने दें। यात्रा के दौरान सामान आदि को लेकर सावधानी रखें। कानूनी मामलों में घिर सकते हैं। अपना काम पूरी निष्ठा के साथ करें। मुंह का स्वाद बिगड़ सकता है।
धनु राशि
आज आपके मन में दान-पुण्य करने का भाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आ रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर कुछ तनाव रहेगा। मित्रों का साथ और सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगा।
मकर राशि
अपने मित्रों की उन्नति से आप ईर्ष्यालु हो सकते हैं। मन में किसी परेशानी को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े भाई-बहन के व्यक्तिगत जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। अधेड़ उम्र की महिलाओं को हार्मोनल असंतुलन जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
आज आपके सामाजिक संपर्कों में वृद्धि होगी। दोपहर के बाद आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बड़े महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क मजबूत होगा। फोन के माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
