बरेली: आज से प्रवेश पर लगेगा 600 रुपये विलंब शुल्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए 600 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। महाविद्यालयों को 20 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश करने हैं। इससे पहले 13 सितंबर तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश किए गए। सोमवार शाम 7 बजे …

बरेली, अमृत विचार। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए मंगलवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण के लिए 600 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। महाविद्यालयों को 20 सितंबर तक विलंब शुल्क के साथ प्रवेश करने हैं। इससे पहले 13 सितंबर तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश किए गए। सोमवार शाम 7 बजे तक 1 लाख 45 हजार प्रवेश हो चुके थे और करीब 1 लाख 10 हजार छात्रों का शुल्क जमा हो चुका था। अभी भी 35 हजार छात्रों का शुल्क जमा नहीं हुआ है।

स्नातक प्रथम वर्ष में 1 अगस्त से प्रवेश जारी हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त तक छात्रों के प्रवेश पर 100 रुपये का शुल्क निर्धारित किया था। उसके बाद 1 से 6 सितंबर तक 400 रुपये और 6 से 13 सितंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया था। 31 अगस्त तक अधिकांश महाविद्यालयों में प्रवेश नहीं हो सके थे। इस वजह से विश्वविद्यालय ने विलंब शुल्क को लेकर तिथियों में बदलाव किया था। उसके बाद 6 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क और फिर 6 से 13 सितंबर तक 400 और 13 से 20 सितंबर तक 600 रुपये विलंब शुल्क निर्धारित किया था। 13 सितंबर तक प्रवेश के लिए 400 रुपये विलंब शुल्क लिया गया। अब मंगलवार से 600 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा।

बीए में 90 हजार प्रवेश
विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा करीब 90 हजार प्रवेश बीए में हुए हैं और दूसरे नंबर पर 33 हजार प्रवेश बीएससी में हुए हैं। कई पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें अब भी छात्रों ने कोई रुख नहीं किया है। बीए में सबसे ज्यादा 16 हजार छात्रों ने बिजनौर में प्रवेश लिया है। अमरोहा और शाहजहांपुर में 11-11 हजार और बरेली में नौ हजार प्रवेश हुए हैं। बीएससी में भी सबसे ज्यादा 10500 प्रवेश बिजनौर में हुए हैं। बरेली में बीएससी में सिर्फ 3500 प्रवेश ही हुए हैं।

बरेली कॉलेज में जल्द पोर्टल होगा लांच
बरेली कॉलेज में स्नातक में प्रवेश लगभग पूरे हो गए हैं। एक-दो दिन में परास्नातक में आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। हालांकि स्नातक में ईडब्ल्यूएस कोटे की अभी काफी सीटें खाली हैं। प्रवेश समन्वय डा. वीपी सिंह ने बताया कि स्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही परास्नातक में प्रवेश के आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।

संबंधित समाचार