मकान में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लगने से उसमें रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि चुराह तहसील के कारातोश गांव के एक मकान में तड़के तीन …

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लगने से उसमें रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि चुराह तहसील के कारातोश गांव के एक मकान में तड़के तीन बजे आग लग गई और रफी मोहम्मद (25), उनके तीन बच्चों जुल्खा (2), जैतून (6) तथा समीर (4) की जलकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मोहम्मद की पत्नी भी इस घटना में झुलस गईं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

इसे भी पढ़ें..

हिंदी दिवस के मौके पर शाह ने कहा- मूल कार्यों में हिंदी का उपयोग करने का संकल्प लें देशवासी

संबंधित समाचार