इंग्लैंड के तेज गेंदबाज वोक्स नहीं खेलेगें IPL, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा है कि उनके लिए लगातार तीन टूर्नामेंट खेलना काफी कठिन होता लिहाजा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग पर टी20 विश्व कप और एशेज श्रृंखला को तरजीह दी । दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलने वाले वोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टॉ (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मलान (पंजाब किंग्स) ने …

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने कहा है कि उनके लिए लगातार तीन टूर्नामेंट खेलना काफी कठिन होता लिहाजा उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग पर टी20 विश्व कप और एशेज श्रृंखला को तरजीह दी । दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलने वाले वोक्स के अलावा जॉनी बेयरस्टॉ (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मलान (पंजाब किंग्स) ने भी आईपीएल से नाम वापिस ले लिया।

वोक्स ने ‘द गार्डियन’ से कहा कि मुझे पता नहीं था कि विश्व कप टीम में मेरा चयन होगा । आईपीएल का कार्यक्रम नये सिरे से बना और अब यह इस समय हो रहा है । उन्होंने कहा कि विश्व कप और एशेज को देखते हुए समय बहुत कम है ।मुझे आईपीएल खेलकर खुशी होती लेकिन अब छोड़ना होगा। वोक्स ने कहा कि आईपीएल के ठीक बाद शुरू हो रहा विश्व कप और एशेज श्रृंखला काफी अहम है।

यह भी पढ़े-

नस्लीय टिप्पणी के कारण जर्मन फुटबॉल खिलाड़ी डेनिस पर लगा प्रतिबंध

संबंधित समाचार