अमरोहा: सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, पति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। ब्रजघाट में कार और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। वही एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव व दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट पुल पर कार …

अमरोहा/गढ़मुक्तेश्वर,अमृत विचार। ब्रजघाट में कार और बाइक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। वही एक अन्य व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव व दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी बृजघाट पुल पर कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वही पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नोएडा निवासी सुभाष की शादी डेढ़ माह पूर्व सुभद्रा के साथ हुई थी। पति पत्नी दोनों बाइक से नैनीताल जा रहा थे।जैसे ही बाइक बृजघाट पुल पर पहुंची, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से बाइक की भिड़ंत हो गई।

जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 26 वर्षीय सुभद्रा को मृत घोषित कर दिया।वही सुभाष का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।बृजघाट चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि बृजघाट में एक ही पुल से दोनों तरफ का वाहन निकलता है। इसीलिए आए दिन पुल पर हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद दूसरे पुल को चालू नहीं कराया गया है। शायद शासन-प्रशासन को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

संबंधित समाचार