अमेठी: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव ने जिले में ताबड़तोड़ लगाई चौपालें…लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जिले में समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की ओर से चारों विधानसभाओं में जिला प्रभारी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें वोटर लिस्ट में मतदाताओं का नाम जोड़े जाने के साथ युवाओं का नाम किसी भी कीमत पर न छूटने पर कार्य किया जा रहा है। …

अमेठी। जिले में समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की ओर से चारों विधानसभाओं में जिला प्रभारी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें वोटर लिस्ट में मतदाताओं का नाम जोड़े जाने के साथ युवाओं का नाम किसी भी कीमत पर न छूटने पर कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए सपा के सिपाही रात दिन कार्य कर रहे हैं। साथ ही हर बूथ पर युवाओं की टीम की मौजूदगी पर चुनाव होने पर कार्य किया जा रहा है। जिससे बूथ पर बगैर किसी दबाव के निष्पक्ष मतदान हो सके। साथ ही प्रदेश में सपा मुखिया के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बन सके।

इस दौरान बताया गया कि भाजपा शासन काल में सरकारी राशन की दुकान से गरीबों की मिलने वाली चीनी व केरोसिन का तेल गायब हो चुका है। विदित हो कि सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव व मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों के नामित प्रभारी की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। जिसमें हर बूथ पर यूथ के तहत चुनावी तैयारी हो रही है। चुनाव में किसी भी यूथ का नाम वोटर लिस्ट से वंचित न रहने पाए। उसके लिए पार्टी के पदाधिकारी जिले के चारों विधानसभा के सभी ग्राम पंचायतों में जा-जाकर चौपाल लगाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़वाने का कार्य कर रहे हैं।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष अमेठी राम उदित यादव ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अमेठी प्रदीप यादव के कन्धे से कन्धा लगाये हुए हैं। जिससे समाज के आखिरी पायदान तक सपा सरकार की कार्य व नीतियां पहुंचे। कार्यक्रम मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव व प्रभारी विजेंद्र यादव बागी ने मतदाताओं को जागरूकता अभियान के तहत विधानसभा के गावों में बूथ और सेक्टर प्रभारियों से मिलकर मतदाओं को जागरूक किया। इसके साथ ही वोट बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही समाजवादी सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से किए गए कार्यों की चर्चा की गई। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी रामकेवल यादव, राकेश कौहार, शशांक यादव, दिलीप नोहरेपुर, सौरभ यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार