बाजपुर चीनी मिल में जल्द लगेगा इथेनॉल प्लांट
देहरादून, अमृत विचार। बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने मंगलवार को सचिवालय सभागार में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ करने के लिए बाजपुर चीनी मिल परिसर में 100 केएलपीडी क्षमता से प्रस्तावित पीपीपी मोड पर …
देहरादून, अमृत विचार। बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) चीनी मिल में ईथेनॉल प्लांट की स्थापना के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने मंगलवार को सचिवालय सभागार में समीक्षा की। मुख्य सचिव ने चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को अधिक सुदृ़ढ़ करने के लिए बाजपुर चीनी मिल परिसर में 100 केएलपीडी क्षमता से प्रस्तावित पीपीपी मोड पर बी-हेवी मोलासिस इथेनॉल प्लांट के संबंध में निर्देश दिए कि इस प्लांट को शीघ्रता से स्थापित करने की स्पष्ट टाइमलाइन बना लें।
इसके लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से जल्द ही एनओसी लेने के साथ अन्य प्रक्रियाओं को भी तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बाजपुर सहकारी चीनी मिल परिसर में जो भी निर्माण गतिविधियां संचालित की जानी हैं तथा किस उत्पाद निर्माण से किस तरह का परिणाम मिलता है उन सभी का विवरण भी प्रस्तुत किया जाए। समीक्षा बैठक में सचिव हरबंस सिंह चुघ, सचिव एसए मुरूगेशन, एमडी उत्तराखंड शुगर मिल उदयराज सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
